हरियाणा

Haryana: मानवता शर्मसार, कंबल में मिला भ्रूण

Sarita
29 Dec 2024 8:09 AM IST
Haryana: मानवता शर्मसार,  कंबल में मिला भ्रूण
x
Haryana : घरौंडा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कैमला रोड स्थित नाम चर्चा घर के पास एक भ्रूण मिला है। भ्रूण छह-सात महीने का है और लड़के का है। भ्रूण एक छोटे से कंबल में लिपटा हुआ था। आस-पास के लोगों ने कंबल उठाने की कोशिश की, जैसे ही कंबल खोला तो उसके अंदर से भ्रूण निकला। भ्रूण मिलने की खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कैमला रोड स्थित सत्संग भवन से सटे घर के बाहर नाले पर ड्रेनेज सिस्टम लगा हुआ है और उस पर कंक्रीट की स्लैब बनी हुई है।
स्लैब के एक कोने पर ही लाल-पीले-सफेद रंग का एक छोटा कंबल पड़ा हुआ था। उसके बीच में एक प्लास्टिक का थैला पड़ा हुआ था और एक कोने पर खाली गत्ते का डिब्बा पड़ा हुआ था। इसके अलावा सूखे पत्तों का कुछ कचरा पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने इस्तेमाल के लिए कंबल उठाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने कंबल खोला तो भ्रूण देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद मौके पर लोग जमा हो गए और घरौंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story