
x
Haryana हरियाणा: विशाल मेगा मार्ट में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कर्मचारी बाहर की ओर भागे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अंबाला शहर के प्रेम नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कर्मचारी बाहर की ओर भागे। कर्मचारियों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया।
आग लगने से पूरे इलाके में दूर-दूर तक धुआं फैल गया। एसडीएम दर्शन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेगा मार्केट के कर्मचारियों से भी आग की जानकारी ली। फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
Next Story





