हरियाणा

Haryana: मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Sarita
13 Jun 2025 12:30 PM IST
Haryana: मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
x
Haryana हरियाणा: शहर के भूना रोड पर स्थित सोनू मोबाइल शॉप में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जल चुका था। दुकानदार संदीप ने बताया कि वह करीब 6 साल से भूना रोड पर मोबाइल की दुकान चला रहा है। रात करीब 3 बजे चौकीदार ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो आग की लपटें उठ रही थीं।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार एयर कंडीशनर, एलईडी, नए मोबाइल, रिपेयर के लिए आए ग्राहकों के फोन व फोल्डर और दुकान का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, वह सरकार से मदद की मांग करते हैं ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
Next Story