
x
Haryana हरियाणा: उचाना क्षेत्र के काकरौद गांव के खेतों में आग लगने से नहर के पास करीब 35 एकड़ फसल अवशेष जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
किसान संदीप ने बताया कि वह 20 मिनट पहले गेहूं की कटाई करके कंबाइन को खेत से बाहर लेकर गया था। अचानक फोन आया कि खेत में आग लग गई है। आसपास के खेतों के किसानों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल तो बच गई लेकिन फसल अवशेष जलने से काफी नुकसान हुआ है। यहां कई किसानों की 35 एकड़ फसल अवशेष जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
TagsHaryanaखेतोंआगफसलराखHaryanafieldsfirecropsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





