
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री मालिक के ड्राइवर की फैक्ट्री के अंदर फंसने से मौत हो गई। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि वहां काम कर रहे मजदूरों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के रिफाइनरी रोड पर शनिवार शाम को कॉटन वेस्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
वहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस आग में मालिक का ड्राइवर फैक्ट्री के अंदर फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग में कई मशीनें और सामान जलकर खाक हो गया।
TagsHaryanaफैक्ट्रीआगजलायुवकHaryanafactoryfireburntyoung manजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





