
x
Haryana हरियाणा: फरीदाबाद जिले के बुढ़ाना गांव सेक्टर-86 के पास स्थित फायर ब्रिगेड वाहनों की सर्विसिंग करने वाली कंपनी फायर वन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब कंपनी परिसर से घना धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
फायर वन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से फायर ब्रिगेड वाहनों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस का काम करती है। यहां वाहनों की पेंटिंग, टायर बदलने और इंजन ऑयल बदलने जैसे काम किए जाते हैं। आग लगने के कारण कंपनी में खड़ी दो गाड़ियों, टायरों और पेंट मैटीरियल में तेजी से आग लग गई, जिससे आग भयावह रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि कंपनी में लगी इस आग में फरीदाबाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां जल गईं। दोनों गाड़ियां यहां सर्विसिंग के लिए लाई गई थीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी विवेक कुमार ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
TagsHaryanaसर्विसिंगकंपनीआगHaryanaservicingcompanyfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





