
x
Haryana हरियाणा: पानीपत जिले के बबैल गांव में एक मकान की छत गिर गई। जिससे मलबे में एक बुजुर्ग महिला और एक बच्ची दब गई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जबकि बच्ची के सिर में भी चोट आई है। नीलम ने बताया कि बबैल गांव में उसका कई साल पुराना मकान है।
वह अपनी मां सोना देवी और भतीजी सावन्या के साथ रहती है। आज मां और भतीजी कमरे में सो रही थीं। अचानक छत गिर गई और तीनों मलबे में दब गईं। हालांकि वह तुरंत बाहर आ गई। जिसके बाद उसने जल्दी से सावन्या को बाहर निकाला। इसी बीच पड़ोसी वहां आ गए। जिन्होंने बिना देर किए मां को भी बाहर निकाला। इस हादसे में सामान का काफी नुकसान हुआ है।
TagsHaryanaमकानमलबेबच्चीमहिलाएंHaryanahouserubblegirlwomenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





