हरियाणा

Haryana:मकान की छत गिरी, महिला की मौत, दो घायल

Sarita
16 Nov 2025 6:24 AM IST
Haryana:मकान की छत गिरी, महिला की मौत, दो घायल
x
Haryana: सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या विहार में शनिवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की छत गिरने से महिला व उसके दो नाबालिग बच्चे इसमें दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इस घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस के मुताबिक, सूर्या विहार के एक मकान की पहली मंजिल की छत गिर गई और उस पर रखी एक हजार लीटर की पानी की टंकी भी फट गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। कमरे में सो रही 36 वर्षीय सुनीता देवी मलबे के नीचे दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। कमरे में उनके साथ सो रहे उनके 15 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि सुनीता देवी के पति बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-9ए थाने की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटा और बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story