हरियाणा

Haryana : होटल संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या

Sarita
16 April 2025 11:28 AM IST
Haryana  : होटल संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है। जहां बदमाशों ने अब पटौदी में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रात 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटौदी के जटौली मंडी स्थित झोपड़ी होटल की है। देर रात बाइक सवार युवक होटल पर आए। आते ही उन्होंने सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक मांगी, फिर एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों ने मालिक मोनू और लांगरी राजू पर फायरिंग की। मालिक मोनू को पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और लांगरी को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया है। फायरिंग की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ और अन्य लोग आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रंजिश के चलते होटल मालिक की हत्या की गई है। फिलहाल जांच जारी है।
Next Story