
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के इब्राहिम बास गांव के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। यह हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। सुबह के समय सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम कर रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे में 6 की मौत के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
TagsHaryanaसड़कहादसा6 कर्मचारियोंमौतHaryanaroadaccident6 employeesdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





