
x
Haryana हरियाणा: समालखा के हल्दाना के पास नेशनल हाईवे दिल्ली रोड पर दोपहर को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पानीपत से दिल्ली जा रही महिंद्रा पिकअप तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस में पहुंच गई। हाईवे पर लगी ग्रिल टूटकर गाड़ी का बोनट तोड़ते हुए चालक की छाती में घुस गई। इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाइप को आरी से कटवाया और उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रैफिक प्रभारी कुलदीप कादियान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दिल्ली का रहने वाला था। जिसका नाम राधेश्याम और उम्र करीब 28 साल थी। चालक राधेश्याम पानीपत से वापस अपने घर दिल्ली जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में हल्दाना बॉर्डर के पास तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की ग्रिल गाड़ी को चीरती हुई चालक की छाती में घुस गई।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsHaryanaचालकमौतHaryanadriverdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





