Haryana हरियाणा: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। यहां फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे नरेश (29) पुत्र सतपाल निवासी गांव डांगरा, विक्रम (30), कृष्ण (35) निवासी गांव अमनी, ईश्वर (30) निवासी जमालपुर, काला (35) गांव अमनी, सुखविंदर (28) निवासी गांव चांद कलां स्कॉर्पियो में सवार होकर सिरसा से टोहाना लौट रहे थे।
रास्ते में फतेहाबाद रोड भूना पर लॉर्ड कृष्णा स्कूल के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। नरेश और कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार को सीएचसी भूना लाया गया। जहां से चारों को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सुखविंदर की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य तीन को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsHaryanaस्कॉर्पियोडिवाइडरटकराई3 मौतHaryanaScorpioDividerCollision3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





