
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गाँव बड़ी के पास हरिद्वार जोत (पूजा) के लिए गए श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गाँव बड़ी के पास जलपान के लिए कैंटर रोका गया तो एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में सवार एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुँची और हादसे की जाँच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गाँव लहराड़ा के रहने वाले श्रद्धालु हरिद्वार जोत जाने के लिए एक कैंटर लेकर गए थे। जिसमें सभी ग्रामीण हरिद्वार के लिए निकले थे। गाँव बड़ी के पास जैसे ही कैंटर जलपान के लिए रोका गया तो पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
TagsHaryanaट्रककैंटरटक्कर1मौत4 घायलHaryanatruckcantercollisiondead4 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





