हरियाणा

Haryana: भारी बारिश ने मचाई तबाही, परिवार बेघर

Sarita
5 Sept 2025 6:37 AM IST
Haryana: भारी बारिश ने मचाई तबाही, परिवार बेघर
x
Haryana हरियाणा: जुलाना क्षेत्र के करेला गाँव में बीती रात लगातार बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से परिवार बेघर हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया।
परिवार की सदस्य रचना ने बताया कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात में अचानक बारिश तेज हो गई। उन्हें डर था कि कहीं बारिश में मकान गिर न जाए। किसी तरह वे बाहर आए तो देखा कि उनके मकान की छत गिर गई है। घर के अंदर काफी सामान था जिसे वे बाहर नहीं निकाल पाए। सारा सामान अब मलबे में दबकर खराब हो गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मकान की छत गिरने से वे बेघर हो गए हैं और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
Next Story