
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। इससे पूरे हरियाणा में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 6 से 9 जुलाई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 6 और 7 जुलाई को उत्तरी हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में एक-दो से तीन स्थानों पर 12 सेंटीमीटर या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में पिछले कुछ समय से मानसून की गतिविधियां शांत चल रही हैं। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पिछले तीन दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसी का नतीजा है कि शनिवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, इस इलाके में मानसून सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई।हरियाणा में मानसून सीजन में अब तक 89.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 25 फीसदी अधिक है।
TagsHaryanaबारिशऑरेंजअलर्टHaryanarainorangealert जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





