हरियाणा

Haryana:गर्मी दिखा रही रौद्र रूप, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sarita
27 April 2025 11:38 AM IST
Haryana:गर्मी दिखा रही रौद्र रूप, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि कल अचानक मौसम बदल गया। नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।
रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन गर्मी और बढ़ेगी। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बदलाव होगा और 30 अप्रैल को प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर 1 और 2 मई को भी देखने को मिल सकता है।
Next Story