हरियाणा

Haryana: जमीन रजिस्ट्री विवाद को लेकर पोते ने दादा की कर दी हत्या

Sarita
27 April 2025 8:17 AM IST
Haryana: जमीन रजिस्ट्री विवाद को लेकर पोते ने दादा की  कर दी  हत्या
x
Haryanaहरियाणा: पांच एकड़ जमीन की पक्की रजिस्ट्री करवाने के चक्कर में 90 वर्षीय दयानंद की उसके पोते नरेंद्र ने कुल्हाड़ी से चार वार कर हत्या कर दी। घटना के समय शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा विनोद मौके पर पहुंचा तो आरोपी नरेंद्र ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। घटना कनीना उपमंडल के चेलावास गांव की है। पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में दयानंद ने परिवार की सहमति से पांच एकड़ जमीन अपने पांच बेटों में बांट दी थी, लेकिन दो बैंकों से लिया गया 3.18 लाख रुपये का कर्ज इस जमीन की पक्की रजिस्ट्री करवाने में बाधा बन रहा था। शुक्रवार को मृतक दयानंद के परिवार की पारिवारिक पंचायत हुई। इसमें मुद्दा उठाया गया कि बंटवारे के बावजूद आरोपी के पिता सुरेंद्र का परिवार करीब दो कनाल जमीन पर अधिक खेती कर रहा था, इस पर परिवार के लोग राजी नहीं थे।
विवाद का मुख्य कारण यही था, लेकिन शुक्रवार को परिवार में सहमति बनी थी कि बैंक का कर्ज चुकाने के बाद पांच एकड़ जमीन को नियमानुसार बराबर बांट लिया जाएगा और इसकी रजिस्ट्री भी कर दी जाएगी, लेकिन आरोपी 43 वर्षीय नरेंद्र इस पारिवारिक पंचायत से नाराज था। शाम करीब सात बजे उसने अपने दादा दयानंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हालांकि मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद का आरोप है कि आरोपी नरेंद्र ने जब उसके दादा की हत्या की, तब वह नशे में था। हमले के दौरान दयानंद के सिर पर वार किया गया था।
Next Story