हरियाणा

Haryana: गूगल मैप ने भटकाया, बैरिकेडिंग पर चढ़ी कार

Sarita
13 Feb 2025 12:51 PM IST
Haryana हरियाणा: एक साल पहले पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच किया था। हरियाणा सरकार ने उन्हें बैरिकेडिंग कर शंभू बॉर्डर पर रोक दिया था। तब से यह रास्ता बंद है। गूगल मैप पर यह रास्ता अभी भी खुला हुआ है। अंबाला में एक कार चालक गूगल मैप के चक्कर में रास्ता भटक गया और कार शंभू बॉर्डर के पास बैरिकेड पर चढ़ गई। बताया जाता है कि रात को कार चालक गूगल मैप की बताई दिशा में आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक सीमेंट के बैरिकेड सामने आ गए।
इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाता, कार बैरिकेड पर चढ़ गई। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते अंबाला में शंभू बॉर्डर से 200 मीटर पहले सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि दिल्ली से आने वाले वाहन आगे न जा सकें। लेकिन गूगल मैप पर यह रास्ता अभी बंद नहीं है। इसी वजह से हादसा हुआ। कार चालक गूगल मैप की मदद से आ रहा था। तभी शंभू टोल के पास कार बैरिकेड पर चढ़ गई।
Next Story