हरियाणा

Haryana: स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत

Sarita
7 Sept 2025 10:05 AM IST
Haryana: स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत
x
Haryana हरियाणा: शनिवार सुबह पलवल रोड पर एक डंपर ने स्कूटी पर अपने पिता के साथ स्कूल जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डंपर चालक और बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमदेव शर्मा अपनी दो बेटियों अंशिका और हिमानी को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जब वे सिलानी गांव के पास पहुंचे तो अचानक एक बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही 11 वर्षीय हिमानी उछलकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा एक डंपर हिमानी को कुचलता हुआ आगे निकल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की गति इतनी तेज थी कि वह छात्रा को कुचलते हुए काफी आगे निकल गया। हादसे में हिमानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
Next Story