हरियाणा

Haryana : आग लगने से गारमेंट की दुकान जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान

Sarita
27 March 2025 12:06 PM IST
Haryana   : आग लगने से गारमेंट की दुकान जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
x
Haryana हरियाणा: दादरी शहर के लोहारू रोड स्थित एक गारमेंट शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहारू रोड स्थित श्याम गारमेंट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गारमेंट की दुकान से धुआं उठता देख दुकान के ऊपर स्थित लाइब्रेरी स्टाफ ने इसकी सूचना शोरूम मालिक को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस आग की घटना से लाखों रुपए के कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
दादरी शहर निवासी राकेश ने बताया कि उसका जसबीर के साथ पार्टनरशिप में शोरूम है। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई।
Next Story