
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। सूबे में शीतलहर लहर चल रही है। जिसके चलते कई जिलों में कोहरे से हरियाणावासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड महसूस होगी। हरियाणा के राजस्थान से लगते इलाकों में पाला भी जम रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला शामिल हैं। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध पड़ सकती है। शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरावट पर है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। 24 जनवरी को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में 3 डिग्री के आस-पास रहा। कई जिलों में रात के समय पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी रही। कल से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।
TagsHaryanaकोहरेअलर्ट Haryanafogalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





