हरियाणा

Haryana: दोस्त पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
12 July 2024 11:12 AM IST
Haryana:  दोस्त पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम में लड़की के चक्कर में दोस्त ने दोस्त के प्राण ले लिए। 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने अपने 16 वर्षीय दोस्त के गले और पेट पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने मृतक को बीयर पीने के बहाने से बुला कर वार किया था।
घटना गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाना क्षेत्र की है पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और मृतक की शिनाख्त करवा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी से धर–दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया।
आरोपी ने बताया की मृतक के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी। लड़की पहले तो मृतक से ही बात करती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी बात आरोपी से भी होने लगी थी।
लड़की जब मृतक से बात करती तो आरोपी चिढ़ने लगता था।आरोपी ने पहले तो तेजधार चाकू खरीदा फिर दोस्त को बहाने से बुला कर उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद वह फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने लड़की के चक्कर में युवक की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story