
x
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले स्थित सत्यवेदु में कार बाइक की भिड़ंत में तीन प्रवासी श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा तिरुपति जिले के सत्यवेदु बुच्चिनेडु कांड्रिगा मंडल के पारलापल्ली के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकालाहस्ती एरिया अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक अलाथुर के पास एक इंडस्ट्री में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक कालाहस्ती से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। इससे पहले शुक्रवार सुबह ऐसी ही दर्दनाक खबर कर्नाटक से आई थी। जहां बस को एक लॉरी ने किनारे से जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी। भीषण सड़क हादसा कोलार के पास नरसापुर में हुआ था। बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी।
बता दें, 8 जुलाई को ही आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक कार लॉरी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना द्वारका तिरुमाला मंडल में लक्ष्मी नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। पूर्वी गोदावरी जिले में हुई इस वारदात में मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। द्वारका तिरुमाला पुलिस ने बताया था कि परिवार हैदराबाद से घर लौट रहा था, जब उनकी कार खड़ी लॉरी से टकरा गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





