हरियाणा

Haryana: डेटिंग ऐप पर झांसा देकर ठगों ने महिला से ट्रांसफर कराए लाखों रुपए

Sarita
29 Nov 2025 6:23 AM IST
Haryana: डेटिंग ऐप पर झांसा देकर ठगों ने महिला से ट्रांसफर कराए लाखों रुपए
x
Haryana: अगर आप भी डेटिंग ऐप यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। डेटिंग ऐप पर इन दिनों साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाया हुआ है जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपए ट्रांसफर करा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-52 निवासी युवती नित्या तोमर ने शिकायत में बताया कि उन्हें डेटिंग ऐप हिंग एक्स पर एक युवक का मैसेज आया था। उसने बातचीत शुरू की और उसे झांसे में लेकर उससे 1 लाख 35 हजार 800 रुपए ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story