
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में हिसार के गांव चूली बागड़ियान के फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 19 खिलाड़ी घायल हुए हैं जिनमें से 7 की हालत गंभीर है।जानकारी अनुसार खिलाड़ी आज सिरसा के रानियां के गांव हरिपुरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टाटा मैजिक वाहन मैं रवाना हुए थे। रास्ते में फतेहाबाद के गांव खाबड़ा के पास अचानक वाहन का टायर फटने से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया तथा फिर उसके बाद खेत में पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल 19 खिलाड़ी सवार थे। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और भट्ट सी.एच.सी. ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 खिलाड़ियों बिल्लू, विजय, मुकेश, दिनेश, हिमांशु, क्षितिज और सुनील की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। अन्य 12 खिलाड़ियों रोहताश, अमन, साबू, छोटू, आशीष, कुलदीप, अनुज, पंकज, भीम सिंह, राघव, विकास और ज्ञानेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ियों की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaफुटबॉल खिलाड़ियोंगाड़ीपलटी7 घायलHaryana: Football players' car overturns7 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





