
x
Haryana हरियाणा: पंजाब की सीमा से सटे अंबाला के भूनी गांव में नहाते समय पांच बच्चे टांगरी नदी के पानी में बह गए। ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, 12 साल का एक लड़का मनवीर नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। सभी लड़के पंजाब के ऐरो कलां गांव के रहने वाले हैं। गांव में खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टांगरी के ओवरफ्लो होने के बाद पानी गांव की सड़कों और पुलियों से होकर गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे पहले उथले पानी में नहा रहे थे, फिर नदी में गहरे पानी की ओर चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।
डीएसपी विजय मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने लापता लड़के का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि बच्चे पहले उथले पानी में नहा रहे थे, फिर नदी में गहरे पानी की ओर चले गए, जिससे यह हादसा हुआ। डीएसपी विजय मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने लापता बालक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Next Story





