
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे में रविवार रात करीब 1 बजे दिल दहला देने वाली घटना घटी। अज्ञात हमलावरों ने एक घर के मुख्य दरवाजे का प्लास्टिक फ्रेम तोड़कर अंदर सो रहे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 वर्षीय तरन्नुम के सीने में और 10 वर्षीय जैस्मीन के हाथ में गोली लगी। दोनों बहनों की हालत गंभीर है और उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सफीदों शहर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आदर्श कॉलोनी वार्ड-14 निवासी नूरहसन ने बताया कि वह अपने बेटे नौशाद के साथ रहता है। नौशाद की तीन बेटियां तरन्नुम, जीमा, जैस्मीन और एक बेटा सुबान है। घटना वाली रात परिवार खाना खाकर घर के अंदर सो रहा था। बेटियां कमरे में फर्श पर कंबल बिछाकर दरवाजा खुला रखकर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे नूरहसन को गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो तरन्नुम और जैस्मीन खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थीं। घर का मुख्य द्वार बंद था, लेकिन हमलावरों ने लोहे के फ्रेम पर लगे प्लास्टिक को तोड़कर पिस्तौल से गोलियां चला दीं।
नूरहसन ने आरोप लगाया कि यह हमला उनके बेटे नौशाद के साथ पुराने विवाद से जुड़ा है। कुछ दिन पहले नौशाद का सोनू अब्जा, मीता, राहुल, अजय (सभी निवासी सिंघाना), बीरू और सतीश उर्फ मोनू (निवासी आदर्श कॉलोनी) के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में आरोपियों ने नौशाद के हाथ-पैर तोड़ दिए थे, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद, आरोपी लगातार नौशाद को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नूरहसन का दावा है कि उनकी पोतियों पर हमला सोनू के इशारे पर किया गया था।
TagsHaryanaपरिवारफायरिंग2गोलियांHaryanafamilyfiringbullets जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





