
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घटना सूरजकुंड रोड स्थित महिपाल गार्डन बैंक्वेट हॉल में हुई, जहां गुड़गांव निवासी निशांत चौहान की बारात आई थी। रात करीब 12 बजे जब दूल्हे की घोड़ी चढ़त हो रही थी, तो एक बाराती ने लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। लेकिन यह गोली गलती से वहां से गुजर रहे युवक कुणाल के उल्टे पैर में लग गई।
गोली लगते ही युवक चीख उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
TagsHaryanaशादीहर्षफायरिंगयुवकगोलीHaryanaweddingcelebratoryfiringyouthbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





