हरियाणा

Haryana : महायज्ञ के दौरान फायरिंग, गुस्साए ब्राह्मणों ने किया हंगामा

Sarita
22 March 2025 11:27 AM IST
Haryana : महायज्ञ के दौरान फायरिंग, गुस्साए ब्राह्मणों ने किया हंगामा
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में फायरिंग की गई. 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलियां चलाई गईं. बताया जा रहा है कि चार ब्राह्मणों पर फायरिंग की गई. अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. फायरिंग के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई. गुस्साए ब्राह्मणों ने हिसार सहारनपुर रोड को जाम कर दिया है. वहीं, बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने रोड जाम कर दिया|
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. ब्राह्मणों का आरोप है कि उन्हें बासी खाना दिया जा रहा था. गुस्साए ब्राह्मणों ने पथराव भी किया और सड़क किनारे लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए. ब्राह्मण हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ. ब्राह्मणों ने पार्क के सामने सड़क पर हंगामा करते हुए यज्ञशाला का दरवाजा भी तोड़ दिया|
Next Story