
x
Haryana : गुजरात के अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच आईपीएल-2025 का फाइनल मुकाबला चल रहा है। इस फाइनल मैच को देखने के लिए हरियाणा के कई शहरों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसी बीच यमुनानगर में एक दुकानदार ने हवा में फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों ने दुकान के सामने एलईडी स्क्रीन लगाई थी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को यमुनानगर में आईपीएल के फाइनल के लिए कुछ युवक दुकान के सामने स्क्रीन लगाकर मैच देख रहे थे। इसका दुकानदार ने विरोध किया। इसके बाद गुस्साए दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर हवा में दो गोलियां चलाईं। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
TagsHaryanaIPL मैचफायरिंगदहशत HaryanaIPL matchfiringpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





