हरियाणा

Haryana : गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट में गोलीबारी, अफरा-तफरी

Sarita
24 May 2025 9:13 AM IST
Haryana : गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट में गोलीबारी, अफरा-तफरी
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां अंबाला के नारायणगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक बार फिर गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं. बताया जा रहा है कि कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं. नारायणगढ़ एक बार फिर फायरिंग से दहल उठा है. अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया|
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बता दें कि 24 जनवरी को नारायणगढ़ में इनोवा कार में सवार बसपा नेता और वकील हरबिलास, चुन्नू और गूगल पंडित पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. पांच गोलियां लगने से हरबिलास की मौत हो गई थी|
Next Story