हरियाणा

Haryana: आसमान से फिर बरसेगी आग, 9 जून से लू चलने की संभावना

Sarita
7 Jun 2025 10:13 AM IST
Haryana: आसमान से फिर बरसेगी आग, 9 जून से लू चलने की संभावना
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, जिसके चलते तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। हरियाणा के दो शहरों सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने हरियाणा में फिर से गर्म हवाएं सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके चलते लू चलने की संभावना बढ़ जाएगी। सोमवार से हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी।
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल आदि शहरों में लू चलने की संभावना जताई है। इस बार मानसून अपने तय समय पर ही दस्तक देगा। राज्य में मानसून की एंट्री जून के आखिर में हो सकती है।
हरियाणा में तापमान का स्तर बढ़ने लगा है। हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
Next Story