
x
Haryana: साहा के गांव केसरी में स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जबकि आग बुझाने के प्रयासों में जुटी है।जानकारी के अनुसार गांव केसरी में एक फैक्ट्री है, जिसमें प्लास्टिक के ढक्कन कैप और बोतलें तैयार की जाती हैं। इसी फैक्ट्री के गोदाम में रखी प्लास्टिक बोतलों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि लपटें उठने लगी।
यह गनीमत रही कि फैक्ट्री में उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके लिए अंबाला कैंट से दो गाड़ियां तथा बराड़ा व अंबाला शहर से एक-एक गाड़ी मौके पर भेजी गईं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग काफी ज्यादा थी, जबकि दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। आग लगने कारणों का अभी तक पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsHaryanaप्लास्टिक बोतलफैक्ट्रीआग Haryanaplastic bottle factoryfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





