
x
Haryana हरियाणा: सदर बाजार की सब्जी मंडी में एक दुकान में सुबह करीब 8:45 बजे अचानक आग लग गई। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी थी। यहां मौजूद कर्मचारियों ने जब आग देखी तो दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। दरअसल, सदर बाजार की सब्जी मंडी में राजू पनीर भंडार नाम से एक दुकान है। यहां खोया, पनीर और अन्य जमे हुए सामान होने के कारण कई डीप फ्रीजर लगे हुए हैं। दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि बिजली का ओवरलोड होने के कारण दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई।
समय रहते यहां से लोगों को निकाल लिया गया। यह दुकान सुबह चार बजे खुलती है, जिसके कारण इस दुकान में कई लोग मौजूद थे। यहां आग देखकर सभी दुकान से बाहर आ गए और दमकल विभाग को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान की गहराई ज्यादा होने के कारण यहां आग पर काबू पाने में समय लगा। इस घटना में दुकान की पहली मंजिल पर रखा सामान जल गया। काफी सामान बचा लिया गया है। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
TagsHaryanaदुकानआगअफरा-तफरीHaryanashopfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





