हरियाणा

Haryana: ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग से लाखों का नुकसान

Sarita
4 April 2025 10:20 AM IST
Haryana: ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग से लाखों का नुकसान
x
Haryana हरियाणा: शहर के अशोक विहार स्थित एक ई-स्कूटी शोरूम में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच आग में करीब दो दर्जन ई-स्कूटी जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण बिजली के मीटर से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मीटर ठीक कराने की शिकायत भी निगम को दी गई थी, लेकिन मीटर ठीक नहीं हुआ। पालम विहार रोड पर सेक्टर-5 गोल चक्कर के पास आयुष का युवान ऑटो मोबाइल के नाम से हीरो इलेक्ट्रिक शोरूम है। जहां बेसमेंट में सर्विस के लिए आई स्कूटी और एक नई स्कूटी भी खड़ी थी। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर नई स्कूटी का शोरूम है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बेसमेंट में आग लग गई।
आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया। ऊपरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें और धुआं निकलता देखा तो कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच करीब दो दर्जन ई-स्कूटियां जलकर राख हो गई हैं। शोरूम
मालिक
आयुष ने बताया कि उनके शोरूम के बिजली मीटर में दिक्कत थी। जिसके बारे में उन्होंने मीटर को ठीक करने या बदलने के लिए बिजली निगम को ई-मेल से भी अवगत कराया था। बुधवार को उन्होंने खुद बिजली निगम के कार्यालय में जाकर शिकायत की।
लेकिन बिजली निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। यदि शिकायत करते ही बिजली मीटर को ठीक कर दिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे ईवी शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया और ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग लगते ही बेसमेंट में रखी बैटरियों ने भी आग पकड़ ली। यहां लिथियम बैटरियां रखी हुई थीं, जिनमें आग लगते ही स्पार्किंग होने लगी और हल्के धमाके होने लगे।
गनीमत रही कि कोई बैटरी ब्लास्ट नहीं हुई। इस बारे में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के संबंधित क्षेत्र के एसडीओ रविंद्र पाल ने बताया कि बिजली निगम के पास रोजाना सैकड़ों शिकायतें पहुंचती हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम मालिक की ओर से अभी तक कोई मेल नहीं मिली है। जेई की ओर से भी ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं लाई गई है। अगर कोई शिकायत की गई है तो उसकी जांच की जाएगी।
Next Story