हरियाणा

Haryana: चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Sarita
5 July 2025 7:49 AM IST
Haryana: चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
x
Haryana हरियाणा: जुलाना में रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जींद डिपो की बस गुरुग्राम से कैथल होते हुए जींद जा रही थी। जब बस जुलाना के बाईपास के पास पहुंची तो खिड़की पर खड़े यात्रियों ने ड्राइवर को धुआं उठने की सूचना दी। ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। बस चालक अमित ने बताया कि बस गुरुग्राम से कैथल जा रही थी। जुलाना पहुंचने पर बस में बैठे यात्रियों ने उसे बताया कि बस के नीचे से धुआं उठ रहा है, धुआं उठने की सूचना मिलते ही गाड़ी को साइड में खड़ा किया गया और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।
डायल 112 पर भी कॉल की गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एक बस गुड़गांव से कैथल जा रही थी, जैसे ही बस जुलाना बस स्टैंड से निकली तो उसमें से धुआं निकलने लगा, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई।
Next Story