
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के सिरसा में एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर, बिजली के उपकरण, कुर्सियां, टेबल और कागजी दस्तावेज जल गए। बैंक में आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और बाद में आगे फैल गई। बैंक में कैश सुरक्षित है या नहीं, यह बैंक अधिकारियों के आने के बाद पता चलेगा।
आग का पता तब चला जब निजी मॉल के सुरक्षा गार्ड ने बैंक से धुआं निकलता देखा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि जब हम यहां आए तो हमारी मुलाकात एक सुरक्षा गार्ड से हुई। उस समय बैंक के शटर का ताला बंद था। ऐसे में शटर का ताला तोड़ना पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद जगजीवन सिंह ने बताया कि वह रिलायंस शोरूम में सुरक्षा गार्ड है। सुबह करीब 5 बजे अलार्म बजना शुरू हुआ। उसी समय जब बाहर आकर देखा तो धुआँ निकल रहा था। उससे मैंने अंदाजा लगाया कि बिजली में शॉर्ट सर्किट हुआ है और अंदर से पटाखों जैसी आवाजें आने लगी। मैंने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। किसी ने दमकल विभाग का नंबर भी बता दिया।
TagsHaryanaएक्सिस बैंकआगAxis Bankfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





