
x
Haryana: महेश नगर स्थित गोगा माडी के पास रविवार रात को एक प्रिंटिंग प्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुंए का गुबार निकला तो स्थानीय लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये के प्रिंटिंग गत्ते, कागज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था।हालांकि गली पतली होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी प्रिटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाई। इसी कारण ज्यादा नुकसान हो गया। पीड़ित मालिक पूजा धीमान की तरफ से प्रिंटिंग प्रेस में आग लगाने के आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में भी एक तहरीर दी गई।
आरोप लगाया कि इलाकावासी उनकी प्रिंटिंग प्रेस का विरोध कर रहे थे। विरोध जता रहे थे कि प्रिंटिंग प्रेस को मोहल्ले से बाहर किया जाए। इसको लेकर महेश नगर थाने में भी एक सप्ताह पहले शिकायत दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में दो माह के भीतर प्रिंटिंग प्रेस मोहल्ले से बाहर करने का समझौता हो गया था। रविवार को मालिक काम से बाहर गए थे और इस दौरान पीछे से आग लगा दी।
TagsHaryanaप्रिंटिंग प्रेसआगलाखोंनुकसानHaryanaprinting pressfiremillionslosses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





