
x
Haryana हरियाणा: नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने गुरुवार को जोन-4 क्षेत्र का दौरा किया और सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी सुखमा एंड संस पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। गुरुवार को संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार वरिष्ठ सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार के साथ जोन-4 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर रहे थे। जब वे जोन-4 के बी क्षेत्र में पहुंचे तो वहां कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा मिला। इसके साथ ही मौके पर पर्याप्त सफाई कर्मचारी और संसाधन भी नहीं मिले। एजेंसी को जारी किए गए जुर्माने के नोटिस के अनुसार निरीक्षण के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि एजेंसी कई दिनों से क्षेत्र में सफाई कार्य पर ध्यान नहीं दे रही थी।
क्षेत्र में सेक्टर-75ए, दरबारीपुर से खेड़की दौला रोड समेत 9 अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा पड़ा मिला, जिसके चलते एजेंसी पर 2000 रुपये प्रति स्थान के हिसाब से 18000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संयुक्त आयुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन स्थानों पर पड़े कूड़े-कचरे को तुरंत प्रभाव से साफ करवाएं तथा पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित करें। इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी होने पर एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaसफाईव्यवस्थाएजेंसीजुर्माना Haryanacleanlinesssystemagencyfineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





