
x
Haryana हरियाणा: करनाल के मधुबन और बसताड़ा के बीच बन रहे रिंग रोड के पास मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पंजाब रोडवेज की लुधियाना डिपो की बस निर्माणाधीन रोड के पास खड़ी हाइड्रा क्रेन मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, उसके पैर की हड्डी टूट गई है। हाइड्रा मशीन सड़क किनारे डायवर्सन बोर्ड के पास खड़ी थी। बस के अंदर फंसे ड्राइवर को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में सवार करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी गौरव पुनिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से पंजाब जा रही पंजाब रोडवेज की बस कुटेल पुल से टकरा गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। बस का ड्राइवर भी बस के अंदर फंसा हुआ था। लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस का क्रेन से एक्सीडेंट हुआ है, क्रेन ड्राइवर भाग गया है। ड्राइवर बस के अंदर फंसा हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
TagsHaryanaबसहाइड्रा क्रेनटक्करbushydra cranecollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





