Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले के छछरौली मेन बाजार में बेखौफ बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने पहले ज्वैलरी के बारे में पूछताछ की और मौका देखकर दुकानदार पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान उन्होंने सोने की अंगूठी भी छीन ली लेकिन जब दुकानदार ने हिम्मत दिखाई तो उसने दोनों लुटेरों को दुकान से बाहर खदेड़ दिया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो लुटेरे दुकान में घुसे और कुछ देर बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार सोमेश गर्ग ने बताया कि दोनों लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे, जैसे ही मैंने उन्हें ज्वैलरी दिखानी शुरू की तो उन्होंने मौका देखकर मुझ पर पिस्तौल तान दी। मैंने उन्हें डंडा दिखाकर भगा दिया।
जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है
TagsHaryanaबदमाशोंज्वैलर्स दुकाननिशानाHaryanamiscreantsjeweler's shoptargetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





