
x
Haryana हरियाणा: कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक पिता ने घरेलू कलह के चलते अपनी 7 साल की बेटी को नहर में फेंक दिया। कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी मारकंडा में रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पहली कक्षा में पढ़ने वाली 7 साल की बेटी आंचल को नहर में फेंक दिया। घटना 2 मार्च की बताई जा रही है, वहीं आज पुलिस आरोपी पिता को लेकर नहर पर पहुंची और एसडीआरएफ व गोताखोर प्रगट अपनी टीम के साथ नहर पर पहुंचे और कई घंटों तक नहर में सर्च अभियान चलाया।
लेकिन अभी तक 7 साल की बच्ची आंचल का शव बरामद नहीं हो पाया है। थाना सदर पिपली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी मारकंडा में रहने वाला एक पिता अपनी 7 साल की बेटी आंचल को स्कूल से लाने के बाद सीधा नहर पर ले आया और बच्ची आंचल को नहर में डुबो कर घर चला गया। जिसके बाद बच्ची की मां ने पूछा कि बेटी कहां है तो उसने बताया कि वह उसे किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ आया है, जब उसकी पत्नी को उस पर शक हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत कर दी।
पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक क्लेश के चलते उसने बच्ची को नहर में फेंका था। आज आरोपी को नहर पर लाया गया और जगह चिह्नित करने के बाद गोताखोरों की टीम के साथ नहर में अभियान चलाया गया। फिलहाल बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है।
TagsHaryanaपिताबच्चीनहरफेंकाHaryanafathergirl childcanalthrewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





