हरियाणा

Haryana: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Sarita
26 Sept 2025 10:51 AM IST
Haryana: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
x
Haryana: मेरठ-करनाल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोटका गाँव के पास धान की पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय सतीश और उनके 21 वर्षीय बेटे गौरव की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। सतीश हरियाणा से सरधना की ओर धान की पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। गोटका गाँव पहुँचते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कुछ देर के लिए हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बाहर निकाला, उनकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। सरधना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story