
x
Haryana हरियाणा: पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के गढ़ी नवाब गांव में बुधवार को खेत में जुताई करने के गए किसान के बेटे की रोटावेटर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रोटावेटर के नीचे आने से शरीर पर करीब 15 निशान लगे हैं। पिता का आरोप है वे खेत में पहुंचे तो कुछ युवक उसके बेटे को ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे थे। पुलिस ने आजाद, सतीश व गौरव को नामजद कर उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल छानबीन की।गढ़ी नवाब गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर खेत में जुताई करने के लिए गया था। उनके जाने के कुछ देर बाद वह भी खेत में चला गया। वह खेत के पास पहुंचा तो देखा की कुछ युवक मोहित के साथ हाथापाई कर रहे हैं और उसे चलते ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे हैं। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने मोहित को खींचकर रोटावेटर के नीचे धकेल दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
राजकुमार ने बताया कि आजाद निवासी लाखु बुआना, सतीश निवासी जौंधन कलां व गौरव निवासी बरौदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की है। सूचना मिलते ही थाना बापौली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटा।राजकुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी उनके खेत पर पहुंचे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा था कि जब भी मौका मिलेगा उसकी वह उसके बेटे की हत्या कर देंगे। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी। झगड़े के कारणों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, हत्या की वारदात के बार ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
TagsHaryanaबेटेहत्याsonmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





