
x
Haryana हरियाणा: अंबाला जिले में नकली शराब बनाने का खेल बदस्तूर जारी है। वो भी अंबाला पुलिस की नाक के नीचे। देर रात आबकारी विभाग ने अंबाला जिले के नारायणगढ़ उपमंडल के शहजादपुर गांव में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री में नकली देशी शराब बनाने का काम चल रहा था और शहजादपुर थाने से कुछ ही दूरी पर एक घर में ये खेल चल रहा था। जिससे पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस की नाक के नीचे मौत का ये कारोबार कैसे फल-फूल रहा था। अवैध फैक्ट्री से हरियाणा और पंजाब में सप्लाई की जाने वाली शराब के लेबल और शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है।
इस दौरान विभाग के डीटीसी कृष्ण कुमार ने कहा कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है, यहां नकली शराब बनाई जा रही थी। साल 2024 में यमुनानगर में नकली शराब की फैक्ट्री से नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी, वो शराब की फैक्ट्री अंबाला में भी चल रही थी। उससे भी अंबाला पुलिस ने सबक नहीं लिया। फिलहाल पुलिस ने यहां से 100 से ज्यादा पेटी शराब जब्त की है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। लेकिन शाहजहांपुर थाना प्रभारी के पास ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं हैं।
TagsHaryanaनकलीशराब फैक्ट्रीपुलिसछापाHaryanaFakeLiquor FactoryPoliceRaidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





