
x
Haryana हरियाणा: हिसार जिले के हांसी शहर में नकली घी की फैक्ट्री के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 18 जून को सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज प्रभारी सुनैना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल और पुलिस टीम ने नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नकली घी, केमिकल, खाली डिब्बे और ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर जब्त किए गए।
इस छापेमारी के दौरान मौके से लिए गए 15 नमूने अब लैब टेस्ट में फेल हो गए हैं। हांसी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग प्रभारी सुनैना ने बताया कि जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में 4 तरह की सामग्री और केमिकल मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। इस घी को लक्ष्य और वीटा समेत 21 ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक करके बाजार में बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान दोनों कंपनियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब्त किया गया माल नकली है। उनकी ब्रांडिंग का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
सीएम फ्लाइंग प्रभारी सुनैना ने आगे कहा कि इस तरह की मिलावट आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। सरकार के निर्देशानुसार, मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और अब लैब रिपोर्ट भी जमा कराई जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
TagsHaryanaनकली घीफैक्ट्रीभंडाफोड़HaryanaFake GheeFactoryBusted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





