हरियाणा

Haryana : NH पर ट्रक में धमाका, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sarita
25 March 2025 10:09 AM IST
Haryana : NH पर ट्रक में धमाका, लोगों ने कूदकर बचाई जान
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के पानीपत में नेशनल हाईवे-44 की दिल्ली-चंडीगढ़ लेन पर टोल प्लाजा के पास रात करीब 8:45 बजे एक चलते ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक में रखे सीएनजी टैंक में एक के बाद एक कई धमाके हुए। घटना के वक्त ट्रक में पांच परिवारों के 15 लोग सवार थे। सभी लोगों ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 15 लोग एक ट्रक में सवार होकर पंजाब से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे। जब ट्रक पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल कर्मी ने ट्रक में धुआं उठता देखा। आनन-फानन में बैरिकेडिंग पार कर ट्रक को एक तरफ रोका गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रक में सवार लोग बाहर कूद गए। कुछ ही देर में ट्रक में रखे कपड़े व अन्य सामान में आग लग गई। जिससे आग बढ़ती गई। आग ट्रक में लगे सीएनजी सिलेंडर तक पहुंच गई, जिससे सिलेंडर फट गए।
ट्रक में आग लगने और विस्फोट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के कारण ट्रक के परखच्चे उड़ गए और दूर-दूर तक बिखर गए। वहां सारा यातायात रुक गया। टोल प्लाजा पर मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
Next Story