
x
Haryana हरियाणा : गुड़गांव में आज सुबह एक दुखद घटना घटी। बोहड़ाकलां गांव में एक घर में गैस लीकेज के कारण धमाका हो गया। इस धमाके में घर में मौजूद मां-बेटा झुलस गए। इसके अलावा बगल के कमरे में सो रहे लोग भी इस धमाके से करीब एक फुट ऊपर उछल गए। आनन-फानन में लोग घर से बाहर निकले और मां-बेटे को झुलसा हुआ देखा तो उन्हें तुरंत पटौदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी 25 वर्षीय दशरथ अपनी 48 वर्षीय मां शांति देवी के साथ बोहड़ाकलां गांव में देवेंद्र के मकान में रहता है। वह इलाके में फास्ट फूड का काम करता है। रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म करके रात को घर आया। सामान घर पर रखने के बाद वह सोने चला गया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह उठा और कमरे की लाइट ऑन की तो जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के कमरों में सो रहे लोग सहम गए। धमाका होते ही आग भड़क गई और मां-बेटे दोनों बुरी तरह झुलस गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पटौदी अस्पताल पहुंचाया।
यहां उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था, जिससे गैस लीक हो रही थी। इस लीक के कारण घर में गैस जमा हो गई और जैसे ही दशरथ ने लाइट चालू करने के लिए बिजली का बटन दबाया तो इस गैस से चिंगारी निकली और तेज धमाके के साथ आग लग गई।
दूसरी ओर, देर रात गांव खोह की अरावली में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ललित के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अरावली में पड़े पेड़-पौधों के पत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिस पर दमकल कर्मी काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
TagsHaryanaघरविस्फोटदोघायलhouseexplosiontwoinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





