हरियाणा

Haryana Encounter :पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

Sarita
24 Jun 2025 11:51 AM IST
Haryana Encounter :पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 गिरफ्तार
x
Haryana Encounter : हरियाणा का सोनीपत जिला लगातार अपराधियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, लेकिन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करती नजर आ रही है। आज सुबह-सुबह जब क्राइम ब्रांच सेक्टर 27 की टीम रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे 334बी पर गश्त कर रही थी तो उन्हें चार संदिग्ध युवक किसी वारदात की योजना बनाते नजर आए। जब ​​उन्हें काबू करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान कुख्यात अपराधी चांद के पैर में गोली लग गई और क्राइम ब्रांच सेक्टर 27 उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
जानकारी के अनुसार सोनीपत क्राइम ब्रांच सेक्टर 27 रात्रि गश्त के दौरान सेक्टर 27 थाना एरिया में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस की नजर नेशनल हाईवे 334बी के किनारे बैग लेकर खड़े चार युवकों पर पड़ी, जो लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक के पैर में गोली मार दी और अन्य तीन को पकड़ लिया। पुलिस भी उस समय दंग
रह
गई जब गोली लगने वाले युवक की पहचान गांव बिधल निवासी चांद के रूप में हुई।
चांद पर हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य संगीन अपराधों समेत करीब 18 अपराध करने का आरोप है। वह 2022 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और अब नशा तस्करों के साथ कारोबार कर रहा था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था, जबकि उसके अन्य साथी मनीष निवासी गांव बिधल, निशांत निवासी गांव बोहर रोहतक व सचिन निवासी गांव पुंजिया झज्जर को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पांच अवैध देसी पिस्तौल व करीब 450 ग्राम चरस भी बरामद की गई। इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि क्राइम ब्रांच रात्रि गश्त के दौरान सेक्टर 27 थाना क्षेत्र में मौजूद थी, तभी उन्होंने चार युवकों को एक कार लूटते हुए देखा।
जब टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल चांद नामक युवक को गोली लग गई जबकि उसके तीन अन्य साथी मनीष, सचिन और निशांत को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story