
x
Haryana Encounter : हरियाणा में आए दिन अपराधियों के साथ मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। दो दिन पहले गोहाना से मुठभेड़ का मामला सामने आया था। अब हिसार के तलवंडी राणा गांव में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसटीएफ ने तलवंडी राणा निवासी घायल मनदीप को गिरफ्तार कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाल ही में 25 मई को मनदीप ने अपने ही गांव में ठेके की दुकान पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। तभी से एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी। एसटीएफ को सूचना थी कि मनदीप दोबारा ठेके की दुकान पर आकर फायरिंग या धमकी दे सकता है। गुप्त सूचना मिलते ही एसटीएफ ने घेराबंदी कर अपराधी को घेर लिया। इसके बाद अपराधी ने आत्मरक्षा में फायरिंग भी की, लेकिन एसटीएफ ने गोली का जवाब फायरिंग करके दिया।
डॉक्टरों ने मंदीप की हालत खतरे से बाहर बताई है। मंदीप का फिलहाल हिसार सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि 25 मई रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने तलवंडी राणा गांव में शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्होंने ठेके के सामने फायरिंग भी की थी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई।
TagsHaryanaफिरौतीबदमाशमुठभेड़Haryanaransomcriminalencounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





